मैककार्टनी ने अपने शो की घोषणा की

लॉस एंजेलिस, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक पॉल मैककार्टनी ने घोषणा की है कि वह 21 जून को फिलाडेल्फिया के वेल्स फार्गो सेंटर में 2015 का अपना पहला शो करेंगे।

लॉस एंजेलिस, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक पॉल मैककार्टनी ने घोषणा की है कि वह 21 जून को फिलाडेल्फिया के वेल्स फार्गो सेंटर में 2015 का अपना पहला शो करेंगे।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, यह शो उनके ‘आउट देयर टुअर’ का हिस्सा होगा, जिसके तहत वह 2010 के दो रातों तक चले शो के बाद पहली बार इस शहर का दौरा करेंगे।

मैककार्टनी जापान तथा दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रहे हैं। फिलाडेल्फिया के अतिरिक्त 72 वर्षीय गायक 19 जून ‘फायरफ्लाय फेस्टिवल’ और 31 जुलाई को ‘लोलापालूजा’ में भी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

गायक अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच अपने कनिष्ठ कलाकारों की मदद कर रहे हैं। साल की शुरुआत में उन्होंने केनी वेस्ट के ‘ओनली वन’ और रिहाना के ‘फोर फाइव सेकेंड्स’ में भी योगदान दिया था।

उनके फिलाडेल्फिया शो के लिए टिकटों की बिक्री एक मई से शुरू हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493