लॉस एंजेलिस, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। रैपर केनी वेस्ट के पिता रे का कहना है कि जब उसने अपनी बेटी का नाम नॉर्थ रखे जाने की घोषणा की तो उन्हें लगा वह मजाक कर रहे हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, वेस्ट और उनकी पत्नी किम कार्दशियां ने रे को अपनी बेटी का नाम बताकर उन्हें हैरान कर दिया था। लेकिन अब उनका परिवार नॉर्थ का नाम पसंद करने लगा है।
रे की करीबी दोस्त और पूर्व मंगेतर ब्रेंडा बेंटली ने ‘हीट’ पत्रिका को बताया, “नॉर्थ नाम सुनकर पहले उन्हें लगा कि यह मजाक है। रे को अब यह नाम अच्छा लगता है। वे उसे नोरी कहकर बुलाते हैं।”
नॉर्थ के जन्म के बाद से रे और वेस्ट एक दूसरे के करीब हो गए हैं। रे नॉर्थ को बहुत दुलार करते हैं।
ब्रेंडा ने बताया, “रे क्रिसमस पर नॉर्थ के पास गए थे। उन्होंने उसे एक साइकिल खरीद कर दी थी, लेकिन उसे चलाने के लिए नॉर्थ अभी छोटी है।”
dharmpath.com dharmpath