गेरी की शादी से नदारद रहेंगी विक्टोरिया, मेल सी

लंदन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका गेरी हालीवेल की शादी में ‘स्पाइस गर्ल्स’ बैंड एकसाथ नहीं दिखेगा क्योंकि बैंड की पूर्व सदस्य मेलानी सी और विक्टोरिया बेकहम कथित तौर पर गेरी की शादी में शामिल नहीं होंगी ।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि 42 वर्षीय गेरी, क्रिश्चियन हॉर्नर के रिश्तेदारों के लिए अपनी बैंड की सदस्यों को फिर से एकसाथ करना चाहती थीं, लेकिन बैंड के सदस्यों के पूर्वनियोजित काम इसके आड़े आ गए हैं। विक्टोरिया इस समय शहर से बाहर हैं जबकि, मेल सी ‘एशियाज गॉट टैलेंट’ में एक भूमिका के लिए हामी भर चुकी हैं।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि एम्मा बंटन शादी में आएंगी या नहीं, लेकिन मेल बी लॉस एंजेलिस से शादी में शामिल होने के लिए आ रही हैं।

गेरी और फार्मूला1 के 41 वर्षीय हॉर्नर कुछ ही सप्ताह में पश्चिम लंदन के स्योन हाउस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493