काठमांडू, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में भूकंप में मरने वालों की संख्या 3,000 को पार कर गई है। इस हिमालयी देश में शनिवार तथा रविवार को आए भूकंप में अब तक 3,218 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।
काठमांडू, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में भूकंप में मरने वालों की संख्या 3,000 को पार कर गई है। इस हिमालयी देश में शनिवार तथा रविवार को आए भूकंप में अब तक 3,218 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।
नेपाल के आपदा प्रबंधन मंडल के प्रमुख रामेश्वर डांगल ने सोमवार को बताया कि भूकंप में करीब 6,500 लोग घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेपाल में हजारों लोग लगातार दूसरे दिन अपने घरों से बाहर ही रहे, जहां रविवार को 6.7 तीव्रता वाले भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक आए हैं।
नेपाल में राहत कार्य जारी है और अधिकारियों ने हताहतों की संख्या में वृद्धि की आशंका जताई है।
गृह मंत्रालय के मुताबिक, मंत्रिमंडल की आपातकालीन बैठक में 29 जिलों को संकट क्षेत्र घोषित किया गया है। नेपाल के अतिरिक्त भारत और बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
नेपाल सरकार ने विनाशकारी भूकंप के बीच अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है।
dharmpath.com dharmpath