लॉस एंजेलिस, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। समलैंगिक मुद्दे पर आधारित फिल्म ‘आइ एम माइकल’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता जेम्स फ्रैंको का कहना है कि उन्हें ऐसी फिल्मों में काम करना पसंद है जो लोगों को असहज महसूस कराती है।
फ्रैंको ने इस फिल्म में समलैंगिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज के बारे में महत्वपूर्ण प्रासंगिक सवाल उठाती है।
फिल्म में जेम्स एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो पादरी बनने के लिए समलैंगिकता की निंदा करता है। अभिनेत्री एम्मा रॉबर्ट्स और जैचारी क्विं टो भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, फ्रैंको ने पत्रिका ‘ब्लैकबुक’ को बताया, “यह रूढ़ियों को तोड़ने वाली कहानी है, अधिकारों के लिए संघर्ष की कहानी है, बंद और गुप्त रिश्तों की कहानी है। एक बार जब ऐसी कहानियां समाज के सामने आती हैं, तो हम कह सकते हैं कि कुछ चीजें हमें चुनौती देती हैं और असहज कर देती हैं।”
जस्टिन केली निर्देशित ‘आई एम माइकल’ न्यूयार्क टाइम्स मैगजीन में प्रकाशित बेनॉएट डेनिजेट-लेविस के लेख ‘माइ एक्स गे फ्रेंड’ पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath