राम कपूर के साथ काम कर मजा आया : सनी लियोन

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। इन दिनों अभिनेत्री सनी लियोन राम कपूर की प्रशंसा में मशगूल है। अपनी आगामी हास्य फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ में राम कपूर के साथ काम कर रही सनी का कहना है कि उनके साथ काम कर बहुत मजा आया।

सनी के मुताबिक, “राम एक सच्चे हास्य कलाकार हैं।”

सनी ने यहां फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, “हम प्रतिदिन सेट पर मौजमस्ती करते थे। राम बहुत मजाकिया हैं। वह एक सच्चे हास्य कलाकार हैं।”

उन्होंने कहा, “वह सभी को हंसाते हैं और राम के साथ काम कर बहुत मजा आया। वह बहुत मजाकिया है।”

देवांग ढोलकिया द्वारा निर्देशित फिल्म में राम कपूर 45 वर्षीय शादीशुदा आदमी का किरदार निभा रहे हैं। बॉलिवुड स्टार शनाया (सनी लियोन) से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में एक बदलाव आता है।

यह फिल्म आठ मई को रिलीज होगी। इसमें इवलिन सर्मा और नवदीप छाबड़ा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493