मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ 33 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ गत कारोबारी साल में 33.4 फीसदी बढ़ा। साथ ही इस दौरान उसकी कुल बिक्री 14 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उसे 3,711 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो 2013-14 के शुद्ध लाभ के मुकाबले 33.4 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने आलोच्य अवधि में 48,605 करोड़ रुपये की बिक्री की, जो एक साल पहले के मुकाबले 14 फीसदी अधिक है।

गत कारोबारी साल में कंपनी ने 12,92,415 वाहन बेचे, जो एक साल पहले के मुकाबले 11.9 फीसदी अधिक है। इस दौरान कंपनी ने 1,21,713 वाहनों का निर्यात किया, जो एक साल पहले के मुकाबले 20.1 फीसदी अधिक है।

कंपनी के बोर्ड ने 2014-15 के लिए पांच रुपये अंकित मूल्य वाले अपने प्रत्येश शेयर पर 25 रुपये के लाभांश की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493