कोलंबो, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी श्रीलंका के किलिनोच्ची में सोमवार को रेलगाड़ी ने एक जीप को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
कोलंबो, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी श्रीलंका के किलिनोच्ची में सोमवार को रेलगाड़ी ने एक जीप को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वावुनिया से जाफना जा रही रेलगाड़ी ने रेलवे इंटरसेक्शन पर जीप को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
प्रवक्ता ने कहा, “मृतक और घायल जीप पर सवार थे और दक्षिणी श्रीलंका के रहने वाले थे।”
घायल लोगों को किलिनोच्ची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath