एकदूजे के हुए इयान, निक्की

लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी फिल्म एवं टीवी अभिनेता इयान सोमरहाल्डर और अभिनेत्री निक्की रीड कथित तौर पर लुईसियाना में शादी के बंधन में बंध गए।

वेबसाइट “फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके” के मुताबिक, ट्विटर पर इयान और निक्की की तस्वीरें आने के बाद दोनों के विवाह बंधन में बंधने की खबरें तेज हो गई हैं।

तस्वीर में 26 वर्षीया निक्की को लंबी आस्तीन वाला लेस गाउन पहने ओर 36 वर्षीय इयान को सफेद सूट और शर्ट में देखा जा सकता है।

इयान ने अपने जीवन के इस अहम दिन के बारे में ट्वीट कर अपनी विवाह को पुष्टि का संकेत दिया। उन्होंने ट्वीट किया, “सबसे खूबसूरत सुबह।”

दोंनों की शादी कथित तौर पर इयान के गृहनगर में रविवार को हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493