चेन्नई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता कमल हासन ने अपनी आने वाली तमिल फिल्म ‘उत्तम विलेन’ के तेलुगू संस्करण के लिए खुद की आवाज में डबिंग की। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में उतरेगी।
आमतौर पर कमल की फिल्मों के तेलुगू संस्करणों की डबिंग गायक एस. पी. बाला सुब्रमण्यम (एसपीबी) करते रहे हैं।
फिल्म इकाई से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “कमल ने ‘उत्तम विलेन’ के तेलुगू संस्करण के लिए अपनी आवाज में डबिंग की है। यहां तक कि वह डबिंग को लेकर इतने सतर्क थे कि पहली बार डब करने के परिणाम से वह संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने दोबारा डबिंग की।”
‘उत्तम विलेन’ में कमल ने आठवीं शताब्दी के कलाकार और आधुनिक सुपरस्टार की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन अभिनेता रमेश अरविंद ने किया है।
dharmpath.com dharmpath