मोहाली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब के विकेटकीपर/बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने मंगलवार को कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोउल्ट की गेंद का पहले से अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।
सनराइजर्स ने पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में सोमवार को हुए आईपीएल-8 के अपने सातवें मैच में किंग्स इलेवन को 20 रनों से मात दे दी।
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार को साहा के हवाले से कहा गया है, “वह (बोउल्ट) अच्छी यॉर्कर गेंदें डालता है वह भी भरपूर तेजी के साथ। आप पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकते कि बोउल्ट अगले गेंद यॉर्कर डालने वाले हैं या कुछ और।”
साहा ने कहा, “मैं सोचता कि बोउल्ट पहले की ही तरह यॉर्कर डालने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता।”
साहा की 33 गेंदों पर 42 रनों की साहसिक पारी के बावजूद किंग्स इलेवन लक्ष्य हासिल नहीं कर सके। साहा जब मैदान पर उतरे को किंग्स इलेवन का स्कोर चार विकेट पर 53 रन था। उसके बाद उन्होंने अक्षर पटेल (17) के साथ 44 रनों की साझेदारी की और जब तक दोनों क्रीज पर रहे मैच रोमांचक बना रहा।
dharmpath.com dharmpath