लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार कोल कर्दाशियां पति लामार ओडम से तलाक लेने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं और अलगाव के लिए दायर की गई उनकी याचिका रद्द भी हो सकती है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कोल ने अपने पति बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लामार ओडम से तलाक लेने के लिए 2013 में अर्जी दाखिल की थी, लेकिन लामार ने उनके नोटिस का अब तक कोई जवाब नहीं दिया। कोल ने खुद भी न्यायालय में जाकर अलगाव के लिए सिफारिश नहीं की, जिसके बाद माना जा रहा है कि उनकी याचिका अब रद्द की जा सकती है, क्योंकि कोल या लामार में से कोई भी तलाक की अर्जी पर अगला कदम लेने के लिए तैयार नहीं है।
एक सूत्र ने टीएमजेड को बताया कि दोनों अब भी संपर्क में हैं और तलाक की बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। दोनों के मन में अब भी एकदूसरे के लिए एहसास बाकी है।
dharmpath.com dharmpath