पूरे सत्र से बाहर हो सकते हैं चोटिल स्टरिज

लीवरपूल, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब लीवरपूल के कोच ब्रेंडन रोजर्स ने आशंका जताई है कि चोट के कारण डेनियल स्टरिज संभवत: इस सत्र में अब नहीं खेल सकेंगे।

स्टरिज कूल्हे और जांघ में लगी चोट के कारण आठ अप्रैल से ही मैदान से बाहर चल रहे हैं।

बीबीसी की वेबसाइट के अनुसार रोजर्स ने कहा, “हम अभी देखेंगे कि स्टरिज इस सत्र में वापसी कर पाते हैं या नहीं। स्टरिज के लिए हालांकि यह मुश्किल होगा। हमें हर दिन उनके चोट का जायजा ले रहे हैं और देखते हैं कि वह कब तक उबर पाते हैं।”

स्टरिज के लिए हालांकि यह सत्र बहुत अच्छा नहीं गुजरा है और वह क्लब की ओर से खेलते हुए 18 मैचों में केवल पांच गोल कर सके हैं। पिछले साल उन्होंने 33 मैचों में 24 गोल दागे थे।

गौरतलब है कि स्टरिज पिछले साल सितंबर में जांघ में लगी चोट के कारण पांच महीनों से ज्यादा समय के लिए टीम से बाहर हुए थे। साथ ही चोट के कारण उन्हें मार्च में लिथुआनिया के साथ हुए यूरो-2016 क्वालीफायर मैच के लिए भी इंग्लैंड की टीम में शामिल नहीं किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493