आईडिया सेल्युलर का शुद्ध लाभ 62.26 फीसदी बढ़ा

मुंबई/कोलकाता, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी आईडिया सेल्युलर ने मंगलवार को कहा कि उसका समेकित शुद्ध लाभ 2014-15 में साल-दर-साल आधार पर 62.26 फीसदी बढ़ा।

कंपनी ने कहा कि आलोच्य कारोबारी वर्ष में उसका शुद्ध लाभ 3,192.9 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1,967.8 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल समेकित आय 19.1 फीसदी बढ़ी 31,570.9 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 26,518.9 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने हालांकि यह भी कहा कि ट्राई इंटरकनेक्ट (आईयूसी) नियमावलियों में इस साल एक मार्च से हुए बदलाव के कारण जनवरी-मार्च 2015 और वित्त वर्ष 2014-15 के परिणामों की तुलना एक साल पहले की समान तिमाही और कारोबारी साल से नहीं की जा सकती है।

कंपनी ने कहा कि एकल आधार पर कुल आय आलोच्य वर्ष में 19.1 फीसदी बढ़कर 31,554.8 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 26,503.6 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493