हेरोइन तस्करी के आरोपी खिलाड़ी ने टीम से नाम वापस लिया

हैमिल्टन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हेरोइन की तस्करी से संबंधित आरोप झेल रहे बरमुडा के क्रिकेट खिलाड़ी फिकरे क्रॉकवेल ने अमेरिका में चार देशों के बीच खेले जाने वाले टी-20 टूर्नामेंट के लिए घोषित राष्ट्रीय टीम से अपना नाम वापस ले लिया है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार बरमुडा क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को बताया कि क्रॉकवेल ने आईसीसी अमेरिका डिवीजन-1 टी-20 क्वालीफायर टूर्नामेंट के लिए इसी महीने की शुरुआत में चुनी गई टीम से अपना नाम वापस ले लिया है।

यह टूर्नामेंट इंडियानापोलिस में दो से 11 मई के बीच आयोजित होना है।

क्रॉकवेल के नाम वापस लेने के पीछे कोई वजह नहीं बताई गई है। क्रॉकवेल दो हफ्ते पहले जमैका दौरे का हिस्सा थे और उन पर हेरोइन तस्करी का आरोप है। इस मामले में सुनवाई 27 मई को होनी है।

क्रॉकवेल ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया है।

बरमुडा के तेज गेंदबाज मालाकि जोंस भी इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इन दोनों के स्थान पर जैकोबी रोबिनसन और जेसन एंडरसन को शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493