सेंसेक्स में 170 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 170.45 अंकों की गिरावट के साथ 27,225.93 पर और निफ्टी 45.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,239.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.67 अंकों की गिरावट के साथ 27,395.71 पर खुला और 170.45 अंकों या 0.62 फीसदी गिरावट के साथ 27,225.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,438.96 के ऊपरी और 27,176.54 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,274.80 पर खुला और 45.85 अंकों या 0.55 फीसदी गिरावट के साथ 8,239.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,308.20 के ऊपरी और 8,219.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 40.29 अंकों की तेजी के साथ 10,408.76 पर और स्मॉलकैप 119.65 अंकों की तेजी के साथ 10,960.52 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (0.92 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.82 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.57 फीसदी), बैंकिंग (0.45 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.43 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.63 फीसदी), वाहन (0.57 फीसदी), तेल एवं गैस (0.51 फीसदी), धातु (0.40 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.16 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493