शिमला, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंट टूरीज्म प्रमोशन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) और मंगोलिया बाइक चैलेंज में तीन बार के विजेता रहे कोरी वालास संयुक्त रूप से भूकंप की त्रासदी झेल रहे नेपाल के लिए मदद राशि जुटाएंगे।
देश की प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट्स रैली एमटीबी हिमालया का आयोजन करने वाली एचएएसटीपीए के अध्यक्ष मोहित सूद ने कहा, “चूंकि इस रैली में हिस्सा लेने वाले भारत से बाहर के प्रतिभागियों में सर्वाधिक संख्या नेपाल के चालकों की है, इसलिए हम उस देश की मदद करना चाहते हैं जिसने माउंटने बाइकिंग में वैश्विक स्तर पर पहचान कायम कर ली है।”
अच्छी खबर यह है कि एमटीबी हिमालया में अब तक हिस्सा ले चुके चालकों में से नेपाल के किसी भी चालक की बीते शनिवार को आए भूकंप में मौत नहीं हुई है।
हर वर्ष एमटीबी हिमालया में पूरी दुनिया से 100 से अधिक बाइक चालक हिस्सा लेते हैं तथा इसे दुनिया के कुछ बेहद जटिल बाइक रैलियों में शुमार किया जाता है।
कनाडा मैराथन में दो बार चैम्पियन रह चुके तथा बीते वर्ष अक्टूबर में हुए एमटीबी हिमालया में खिताब जीतने वाले वालास ने फेसबुक पर लिखा, “नेपाल की मदद करें। भारतीय साइक्लिंग समुदाय से नेपाल की खुले दिल से मदद की अपील है।”
वालास ने फेसबुक पर आगे लिखा है, “नेपाल के बाइक चालक हम सभी के लिए प्रेरणा के समान हैं और यह नेपाल और नेपालवासियों के प्रति आपका यह नैतिक कर्तव्य है।”
dharmpath.com dharmpath