चोट के कारण हटे शरत, भारत की चुनौती समाप्त

सुझोउ (चीन), 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के शरत कमल चोट के कारण गुरुवार को विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के मुकाबले में नहीं खेल सके। शरत के मुकाबले से बाहर होने के साथ इस प्रतियोगिता में भारत की चुनौती समाप्त हो गई।

शरत (33) को तीसरे दौर में चीन के फांग बो से भिड़ना था लेकिन कूल्हे में चोट के कारण वह इस मैच के लिए कोर्ट पर उतर नहीं सके। दूसरे दौर के मुकाबले के दौरान शरत को यह चोट लगी थी।

शरत ने कहा, “तीसरे दौर के मुकाबले से पहले मैं असहज महसूस कर रहा था। युगल मुकाबले से पहले मैंने दर्दनाशक दवाइयां ली थीं।”

शरत अच्छी लय में थे और इस लिहाज से उनका इस तरह बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

28वें एशिया कप में एक महीने पहले ही क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले शरत ने कहा, “मैं अच्छा खेल रहा था। मैं एशिया कप में भी अच्छा खेला था। मैं तीसरे दौर में नहीं खेल पाने को लेकर निराश हूं।”

गुरुवार को ही भारत के सौम्यजीत घोष दूसरे दौर के मुकाबले में हार गए। धोष को रूस के एलेक्सजेंडर शिबायेव ने 11-7, 14-12, 4-11, 12-10, 11-9 से हराया।

इसी तरह जी. साथियान को भी हार मिली। फांग बो ने साथियान को दूसरे दौर में 9-11, 11-4, 11-8, 11-5, 11-7 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493