डेमी मूर को बेटी रुमर पर गर्व

लॉस एंजेलिस, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलिवुड अभिनेत्री डेमी मूर को अपने बेटी रुमर विलिस पर गर्व है। रुमर हॉलिवुड में करियर बनाने के लिए डेमी के नक्शेकदम पर चल रही है।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजिन डॉट कॉम’ के मुताबिक, मूर का कहना है कि विलिस को देखना वाकई दिलचस्प है। विलिस रियलटी शो ‘डांसिंग विद द स्टार्स’ में भाग ले रही है।

रुमर (26) की सफलता के बारे में मूर (52) ने कहा, “यह अद्भुत है। मुझे उस पर गर्व है। वह अत्यधिक प्रतिभाशाली है।”

लेकिन मूर ने कहा कि विलिस और उनकी अन्य बेटियों के लिए यह सफर इतना आसान नहीं रहा और जब वे किशोरी थी उन्हें भी तंग किया गया।

मूर ने कहा, “किसी भी बच्चे की इस तरह से आलोचना करना सही नही है, विशेष रूप से उनकी सुंदरता को लेकर। एक अभिभावक के रूप में आप सिर्फ उन्हें प्यार कर सकते हैं और उन्हें तब तक प्यार कर सकते हैं, जब तक वे स्वयं से प्यार न कर सकें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493