फुटबाल, वॉलीबॉल के टिकटों की सबसे अधिक मांग

रियो डी जेनेरियो, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील से सबसे बड़े शहर रियो में अगले साल होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए सबसे अधिक मांग फुटबाल और वॉलीबॉल के टिकटों की है।

आयोजकों का कहना है कि इसके अलावा एथलेटिक्स और तैराकी जैसे पारंपरिक खेलों के लिए भी टिकटों की जबरदस्त मांग है।

जिन खेलों के लिए टिकटों की सबसे अधिक मांग देखी गई है, उनका क्रम इस प्रकार है : वॉलीबॉल, फुटबाल, तैराकी, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स।

ओलम्पिक खेलों का आयोजन पहली बार दक्षिण अमेरिका में हो रहा है। ब्राजील ने बीते साल फीफा विश्व कप का सफल आयोजन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493