नेपाल में 14 मई तक स्कूल बंद

काठमांडू, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल सरकार ने भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित 11 जिलों में सभी शिक्षण संस्थानों को 14 मई तक बंद रखने की घोषणा की है।

शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता हरी लामसल ने बताया कि स्कूल और कॉलेज की इमारतों की जांच की जानी चाहिए और इनकी जांच में कम से कम 15 दिनों का समय लगेगा।

इधर, सरकार ने रविवार को स्कूलों में पांच दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493