‘इश्केदारियां’ में मेरा किरदार मिमोह जितना अहम : मोहित

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित दत्ता रोमांटिक फिल्म ‘इश्केदारियां’ से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। उनका कहना है कि इसमें उनका किरदार अभिनेता महाकक्षय चक्रबर्ती उर्फ मिमोह के किरदार जितना ही अहम है।

मोहित ने आईएएनएस को बताया, “दर्शकों को मालूम है कि ‘इश्केदारिया’ं में मिमोह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन मेरा किरदार अर्जुन, मिमोह के किरदार जितना ही महत्वपूर्ण एवं समानांतर है। कहानी को आगे ले जाने में मेरा किरदार अहम है।”

मोहित फिल्म में अर्जुन नामक जुनूनी गायक की भूमिका में हैं।

मोहित ने कहा, “कहानी पूरी तरह संजीदा है। यह नायक कैसे प्रेम में पड़ता है और कैसे बलिदान देता है, के बारे में है। मैं फिल्म को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन घबराया हुआ भी हूं, जो एक नवोदित अभिनेता के लिए वाजिब है।”

वी.के. प्रकाश निर्देशित एवं मिथुन चक्रबर्ती के फिल्म बैनर चेरियट फिल्म्स तले बनी ‘इश्केदारियां’ 15 मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493