अक्षय की ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त को रिलीज होगी

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा व जैकलीन फर्नाडीज अभिनीत धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त को रिलीज होगी।

‘ब्रदर्स’ के आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर एक पोस्ट में लिखा गया है, “फिल्म ‘अग्निपथ’ की निर्माता-निर्देशक जोड़ी ‘ब्रदर्स’ के साथ 14 अगस्त को लौट रही है। बहुत उत्साहित।”

करण मल्होत्रा निर्देशित इस फिल्म में जैकी श्रॉफ भी हैं। फिल्मकार करण जौहर इसके सह-निर्माता हैं।

यह हॉलीवुड फिल्म ‘वॉरियर्स’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण हैं। यह दो भाइयों की कहानी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493