सीरिया : हवाई हमलों में 17 नागरिकों की मौत

दमिश्क, 2 मई (आईएएनएस)। उत्तरी सीरिया के एक गांव में अमेरिकी नेतृत्व वाली आतंकवाद रोधी अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना द्वारा शुक्रवार को किए गए हवाई हमलों में कम से कम 17 आम नागरिकों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सीरियाई मानवाधिकार निगरानी संस्था ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, आंतकवाद रोधी गठबंधन सेना के लड़ाकू विमानों ने अलेप्पो प्रांत के उत्तर-पश्चिमी सीमा पर स्थिति बीरमहाली गांव पर हमले किए।

निगरानी संस्था के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अधिकांश घायलों की हालत गंभीर है।

निगरानी संस्था ने बताया कि हाल की मौतों के साथ ही संघर्ष से जूझ रहे सीरिया में सितंबर 2014 से इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ जारी अतंर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना के हवाई हमलों में मारे जाने वाले नागरिकों की संख्या 66 हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493