सिनेमाघरों में शनिवार को उतर रही ‘उत्तम विलेन’

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। फिल्मस्टार कमल हासन अभिनीत तमिल फिल्म ‘उत्तम विलेन’ के निर्माताओं और इसके वित्तदाताओं के बीच सुलह होने के बाद फिल्म आज (शनिवार को) दोपहर सिनेमाघरों में उतर रही है।

फिल्म इकाई के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सभी वित्तीय मुद्दों पर सुलह हो गई है। आज दोपहर से सभी सिनेमाघर फिल्म का प्रदर्शन शुरू करेंगे।”

फिल्म के निर्माताओं तिरुपति ब्रदर्स पर फिल्म के वित्तदताओं का कुछ पैसा बकाया था। यह भी बताया जा रहा था कि निर्माताओं पर फिल्म के वितरक इरोस इंटरनेशनल का लगभग पांच करोड़ रुपये बकाया था।

इस विवाद के कारण शुक्रवार को तमिलनाडु में फिल्म के शो के कुछ मिनट पहले ही इसका प्रदर्शन रोक दिया गया था। शो रद्द होने से कमल के प्रशंसकों को काफी निराशा हुई थी।

कमल हासन के प्रशंसक राजेश कुमार ने बताया, “फिल्म के प्रदर्शन में देरी की खबर ने हमें हताश किया। हम पैसे के लिए हताश नहीं थे, हम कमल हासन की फिल्म के लिए लंबे इंतजार को लेकर हताश थे।”

रमेश अरविंद निर्देशित ‘उत्तम विलेन’ की कहानी एक सुपरस्टार के बारे में है।

फिल्म में कमल के अलावा पूजा कुमार, एंड्रिया जेरेमिया, के. बालचंदर, के. विश्वनाथ, एम.एस.भास्कर, पार्वती मेनन, उर्वशी और जयराम भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493