जेनिफर को धारावाहिक ‘बॉच्ड’ पसंद

लॉस एंजेलिस, 3 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन का कहना है कि उन्हें टेलीविजन धारावाहिक ‘बॉच्ड’ अच्छा लगता है। यह धारावाहिक बताता है कि अपने रूप को निखारने के लिए सर्जरी कराने से क्या होता है और इससे क्या दिक्कतें पेश आती हैं।

जेनिफर ने कहा, “मुझे तकलीफ के साथ खुशी देने वाला शो ‘ई! टीवी’ का शो ‘बॉच्ड’ है। यह प्लास्टिक सर्जरी की दिक्कतों के बारे में है। इसका नाम ‘क्रेजी पीपुल’ रखा जाना चाहिए।”

जेनिफर को खाली समय में योग करना पसंद है।

उन्होंने कहा, “मैं करीब चार सालों से योग कर रही हूं। मैं सुबह और शाम में 20 मिनट योग करती हूं।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, जेनिफर (46) बीते कई वर्षो में कई बार हेयरस्टाइल बदल चुकी हैं, लेकिन उनका मानना है कि उनका पसंदीदा हेयरस्टाइल ‘बोरिग’ है।

उन्होंने कहा, “मैं बीते वर्षो में बहुत से हेयरस्टाइल आजमा चुकी हूं। मैंने रशेल हेयरस्टाइल अपनाया और बड़े बालों से लेकर बॉब कट भी आजमाया। लेकिन मैं वास्तव में बड़ी ऊबाऊ हूं। मेरा पसंदीदा हेयरस्टाइल 70 के दशक का बेबीसिटर हेयरस्टाइल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493