अमेरिका में भारतवंशी क्लर्क की हत्या

वाशिंगटन, 3 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना शहर में भारतीय मूल की एक स्टोर क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस युवती के सिर पर गोली मारी गई थी। मीडिया रपट में यह जानकारी मिली।

समाचार चैनल ‘डब्लूएसपीए न्यूज’ के मुताबिक, गुरुवार रात एंडरसन काउंटी के एक स्टोर में मृदुलाबेन पटेल को गोली मारी गई थी।

यह महिला एक ग्राहक को फर्श पर मृत मिली थी।

काउंटी के प्रतिनिधियों ने कहा कि सीसीटीवी में एक संदिग्ध को स्टोर में घुसते देखा जा सकता है। उसने स्टोर से सिगरेट खरीदी और फिर बंदूक निकालकर क्लर्क के चेहरे पर दाग दी। यह संदिग्ध एक अश्वेत पुरुष है, जिसने सफेद कमीज, काली पैंट, टेनिस जूते और एक फिशिंग हैट पहनी हुई है।

इस बीच पटेल के सम्मान में स्टोर में एक अस्थाई स्मारक बना दिया गया है।

प्रतिनिधियों का कहना है कि संदिग्ध ने दुकान से कुछ चोरी नहीं किया है। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493