मेड्रिड ओपन : दूसरे दौर में पहुंचीं शारापोवा (लीड-1)

मेड्रिड, 3 मई (आईएएनएस)। विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त महिला एकल खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा आसान जीत के साथ रविवार को मेड्रिड ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं।

शारापोवा के अलावा चेक गणराज्य की लूसी साफारोवा, पोलैंड एगनिस्का राडवांस्का, इस्तोनिया की केइया कानेपी और सर्बिया की एना इवानोविक भी पहले दौर की बाधा पार कर गई हैं।

इंडियन वेल्स, मियामी ओपन और स्टटगार्ट ओपन में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली शारापोवा ने एक घंटे 20 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में स्विटजरलैंड की टिमेया बाकिंसंक्सी को 6-2, 6-3 से हराया।

विश्व की 13वीं वरीयता प्राप्त साफारोवा ने पहले दौर के मुकाबले में अमेरिका की एलिसन रिस्के को 6-4, 6-2 से हराया। इसी तरह नौैवीं वरीयता प्राप्त राडवांस्का ने स्पेन की लारा वेसिनो को 6-4, 6-3 से मात दी।

इस्तोनिया की कानेपी ने पहले दौर के मुकाबले में अमेरिका की मेडिसन कीज को 6-4, 6-3 से हराया। सातवीं वरीय इवानोविक को हालांकि रोमानिया की एलेक्जेंड्रा डेलघेरू के खिलाफ तोहफे में जीत मिली।

इवानोविक पहला सेटल 2-6 से हारने के बाद दूसरा सेट 7-6 से जीतने में सफल रहीं और फिर तीसरे सेट में 4-0 से आगे चल रही थीं। उसी समय डेलघेरू चोट के कारण कोर्ट से बाहर जाने पर मजबूर हुईं।

रूस की स्वेतवाना कुज्नेत्सोवा भी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। कुज्नेत्सोवा ने रूस की ही एकातेरिना माकारोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493