कोथाजीत सिंह ने पूरा किया मैचों का सैकड़ा

भुवनेश्वर, 3 मई (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर कोथाजीत सिंह ने रविवार को जापान के खिलाफ खेलते हुए अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 100 मैच पूरे किए।

भारत और जापान के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच से पूर्व साथियों ने कोथाजीत को बधाई दी।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण के बाद से ही कोथाजीत ने मैदान में अपने समर्पण के कारण हमेशा से प्रभावित किया है। वह मैदान में हमेशा 100 फीसदी योगदान देने पर यकीन करते हैं।

कोथाजीत ने 2012 पदार्पण किया था। वह आज की तारीख में भारतीय टीम की रक्षापंक्ति के अहम सदस्य हैं।

हॉकी इंडिया के प्रमुख नरेंद्र बत्रा ने कोथाजीत को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493