नेमार ने जीत पर मेवेदर की सराहना की

बार्सिलोना, 3 मई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार ने रविवार को लास वेगास में हुए बेहद चर्चित मुकाबले में मैनी पैकियाओ को हराने वाले मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर की जमकर सराहना की।

अमेरिकी मुक्केबाज मेवेदर और फिलीपींस के मुक्केबाज पैकियाओ के बीच हुए इस मुकाबले को मुक्केबाजी में सदी का सबसे बड़ा मुकाबला कहा जा रहा है, जिसमें मेबेदर की जीत हुई।

नेमार ने सोशल नेटवर्किं ग साइट इंस्टाग्राम पर रविवार को मेवेदर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, “पैकियाओ कमाल के मुक्केबाज हैं, लेकिन मेरे लिया फ्लॉयड अपने आम में अनूठे हैं और जैसा कि हम ब्राजील में कहते रहते हैं ‘वह अद्भुत हैं’। इस शानदार मुकाबले के लिए दोनों मुक्केबाजों का आभार!! दोस्तों आपको बधाई!!”

इस बेहद चर्चित रहे मुकाबले में निर्णायकों ने मेवेदर को 118-110, 116-112, 116-112 से सर्वसम्मति से विजेता घोषित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493