स्क्वॉश : जोशना सेमीफाइनल में, दीपिका हारीं

कुवैत, 3 मई (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल रविवार को एशियन सीनियर इनडिविजुअल स्क्वॉश चैम्पियनशिप में हारकर बाहर हो गईं, हालांकि जोशना चिनप्पा ने अपना मैच जीत भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

चौथी वरीय चिनप्पा ने बेहद आत्मविश्वास के साथ खेला और पांचवीं वरीय हांगकांग की जोई चान को 11-8, 10-12, 9-11, 11-9, 11-7 से हरा दिया।

दूसरी ओर स्क्वॉश स्टार दीपिका खुद से कमतर वरीयता वाली मलेशिया की डेलिया अर्नाल्ड से 7-11, 14-12, 13-11, 8-11, 9-11 से हार गईं।

पुरुष वर्ग में दूसरे वरीय भारत के सौरभ घोषाल ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि हरिंदर पाल संधू और महेश मनगांवकर हारकर बाहर हो गए।

घोषाल ने पाकिस्तान के दानिश अतलस खान को मात्र 45 मिनट में 11-4, 11-9, 11-8 से मात दे दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493