जेरूसलम, 4 मई (आईएएनएस)। इजरायल में इथियोपियाई मूल के लोगों के खिलाफ पुलिस की हिंसा और अधिकारियों द्वारा भेदभाव के विरोध में प्रदर्शन करने के दौरान हुई झड़प में 56 पुलिसकर्मी तथा सात लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे ने सूत्रों के हवाले से कहा कि पुलिस ने तेल अवीव के रेबिन स्क्वे यर पर झड़प के दौरान 43 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।
हजारों प्रदर्शनकारियों को मेयर के कार्यालय की ओर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। दो घंटे तक पुलिस प्रदर्शनकारियों से जूझती रही।
इस दौरान हालात पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस तथा काली मिर्च के गोलों का इस्तेमाल किया।
पुलिस प्रमुख योहाना देनिनो ने समाचार चैनल 10 से कहा कि उनके अधिकारियों ने संयम से काम लिया और प्रदर्शनकारियों से सुलह करने की कोशिश की, जो पूरी तरह गैर कानूनी रुख अख्तियार किए हुए थे।
उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें होलोन शहर में एक इथियोपाई आप्रवासी को दो श्वेत पुलिस कर्मियों द्वारा बेहद क्रूरतापूर्वक बल प्रयोग कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए दिखाया गया था। इस घटना के बाद इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।
dharmpath.com dharmpath