काठमांडू, 4 मई (आईएएनएस)। नेपाल और भारत के संयुक्त बचाव दल ने रविवार देर शाम माउंट मकालू से युवा भारतीय एवरेस्ट विजेता अर्जुन बाजपेयी (21) और अन्य 12 पर्वतारोहियों को बचा लिया है।
नेपाल में 25 अप्रैल को आए भूकंप के बाद ये सभी वहां फंसे हुए थे।
यहां सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बाजपेयी ने माउंट मकालू के हिलेरी आधार शिविर से अपने सफलतापूर्वक बचाव के लिए संयुक्त बचाव दल की प्रशंसा की।
माउंट एवरेस्ट श्रृंखला में भूकंप के बाद हिमस्खलन से बाजपेयी और अन्य पर्वतारोही आधार शिविरों में ही फंसे हुए थे।
उन्होंने कहा कि इस बचाव प्रक्रिया से पर्वतारोही कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन था, वरना उनके लिए मुसीबत खड़ी हो जाती।
dharmpath.com dharmpath