बेकहम ने जन्मदिन पार्टी के लिए पत्नी को कहा, शुक्रिया

लंदन, 4 मई (आईएएनएस)। पूर्व दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम शनिवार को 40 साल के हो गए। उन्होंने जन्मदिन पर ‘जबर्दस्त’ पार्टी देने के लिए पत्नी विक्टोरिया बेकहम को शुक्रिया कहा।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, डेविड ने 40वां जन्मदिन मोरक्को में माराकेच के बाहर छह-सितारा रिसोर्ट में धूमधाम से मनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी खूबसूरत पत्नी की खूब तारीफ की।

उन्होंने लिखा, “इस कमाल की जन्मदिन पार्टी के लिए मेरी खूबसूरत पत्नी को धन्यवाद।”

डेविड ने जन्मदिन की पार्टी में टेलीविजन शेफ गॉर्डन रैमसे और अभिनेत्री लिव टेलर सहित अपने सेलिब्रिटी दोस्तों को भी आमंत्रित किया था।

इस जोड़ी के बच्चों-ब्रुकलिन (16), रोमियो (12), क्रुज (10) और हार्पर (3) के अलावा विक्टोरिया के पूर्व स्पाइस गर्ल्स बैंड की सदस्या एमा बन्टन एवं मेल सी और अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया भी पार्टी में मौजूद थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493