स्क्वॉश : जोशना हारीं, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

कुवैत, 4 मई (आईएएनएस)। भारत की अनुभवी महिला स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा सोमवार को एशियन सीनियर इनडिविजुअल स्क्वॉश चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशिया की निकोल डेविड से 6-11, 9-11, 7-11 से हार गईं और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इसके साथ ही चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।

इससे पहले रविवार को सौरभ घोषाल पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के नासिर इकबाल से 15-13, 7-11, 4-11, 5-11 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493