नवदीप की झोली में 2 और फिल्में

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेता नवदीप छाबड़ा की पहली फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ अभी रिलीज भी नहीं हुई है और उनकी झोली में दो और फिल्में आ गिरी हैं।

नवदीप ने गिरीश मलिक की फिल्म के अलावा देवांग ढोलकिया की ‘जूम-स्ट्रेट टू द टॉप’ साइन की है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मेरे लिए यह साल बढ़िया रहा है। ‘कुछ कुछ लोचा है’ को मिली प्रतिक्रिया से बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मेरे पास दो और फिल्में हैं, जिसके लिए कोई नवोदित अभिनेता शुक्रगुजार होगा।”

नवदीप ने कहा, “गिरीश मलिक एक जाने-माने फिल्मकार हैं। उनकी सोच और प्रतिभा ने न केवल भारत बल्कि अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में हलचल मचाई है।”

उन्होंने बताया कि गिरीश के साथ उनकी आगामी फिल्म मारधाड़ एवं हास्य से भरपूर होगी। इस फिल्म के लिए वह मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए अपने प्रशिक्षक सुजीत जॉन के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं और एक खास व्यायाम कर रहे हैं।

नवदीप की पहली फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ आठ मई को रिलीज होनी है, इसका निर्देशन भी देवांग ढोलकिया ने ही किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493