संयुक्त राष्ट्र, 5 मई (आईएएनएस)। पापुआ न्यू गिनी के कोकोपो से 139 किलोमीटर दक्षिण में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 आंकी गई। यह जानकारी अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने दी।
भूकंप का केंद्र शुरुआत में 5.6 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 152.1 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से 10 किलोमीटर गहराई में पाया गया।
dharmpath.com dharmpath