टेनिस : दूसरे दौर में पहुंचीं सेरेना

मेड्रिड, 5 मई (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार अमेरिका की सेरेना विलियम्स मुतुआ मेड्रिड ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि सेरेना को सोमवार को पहले दौर का मैच जीतने में सिर्फ एक घंटा लगा। सेरेना ने अमेरिका की श्लोएन स्टीफेंस को सीधे सेटों में 6-4, 6-0 से हराया।

काजा मेजिका सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में सेरेना धीरे-धीरे लय में आईं और जैसे ही वह लय में आईं, उनकी शक्तिशाली शॉट्स का स्टीफेंस के पास कोई जवाब नहीं रह गया।

दूसरे दौर में सेरेना का सामना डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियास्की से होगा। वोजनियास्की ने एक घंटे 30 मिनट में क्वीलीफायर खिलाड़ी क्रिस्टीना मैकहेल को 7-5, 6-0 से हराया।

इसी तरह एगनिस्का राडवांस्का भी पहले दौर की बाधा पार करने में सफल रहीं। राडवांस्का ने कासे डालाक्वा को 6-2, 6-2 से हराया। लूसी साफारोवा ने पहले दौर में स्वेलाना पिरोनकोवा को 6-3, 6-1 से पराजित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493