विज्ञापन साइटों से संपर्क करने वाले एप पर लगाएं लगाम

न्यूयॉर्क, 5 मई (आईएएनएस)। प्रौद्योगिकी सुरक्षा विशेषज्ञों ने एक ऐसी स्वचालित प्रणाली का विकास किया है, जो उन एंड्रॉयड एप की जांच करेगा जो विज्ञापन साइटों व उपयोगकर्ता को ट्रैक करने वाली साइटों से बिनी किसी सूचना के गोपनीय रूप से संपर्क में रहते हैं।

बहुत सारे एप विज्ञापन व ट्रैकिंग साइटों से जुड़ जाते हैं, जबकि इनमें से कुछ मालवेयर (आंकड़े चुराने वाले) से संबंधित होते हैं।

शोधकर्ता ने कहा, “इन सारी गतिविधियों से उपयोगकर्ता अनजान होते हैं।”

सो लूईगी तथा फ्रांस के योरकॉम के साथियों ने एक ऐसे एप का विकास किया है, जो उपयोगकर्ता के स्मार्टफोन पर अन्य एप की निगरानी करता है और इस बात का खुलासा करता है कि किस बाहरी साइट से वह एप जुड़ने का प्रयास कर रहा है।

एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू की एक रपट के मुताबिक, उन्होंने अपने नए एप का नाम ‘नोसचएप’ या एनएसए रखा है।

विग्नेरी ने कहा, “हमारा उद्देश्य इस एप की सहायता से उपयोगकर्ताओं को अपने एंड्रॉयड एप की नेटवर्क गतिविधियों से अवगत कराना है।”

शोध दल की योजना इस एप को निकट भविष्य में गूगल प्ले पर मुहैया कराने की है, ताकि सभी लोग इसका फायदा उठा सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493