काठमांडू, 5 मई (आईएएनएस)। नेपाल में 25 अप्रैल को आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,557 हो गई है। यह जानकारी गृह मंत्रालय की ओर से दी गई।
गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार को कहा गया कि विनाशकारी भूकंप में 10,718 इमारतें तबाह हो गई, जबकि 14,741 को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
करीब 1,91,058 मकान जमींदोज हो गए और 1,75,162 को आंशिक क्षति पहुंची है।
मंत्रालय ने बताया कि भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान सिंधुपालचौक जिले को हुआ, जहां 2,911 लोग मारे गए। काठमांडू में 1,202 और नुवाकोट में 904 लोगों की जानें गईं।
dharmpath.com dharmpath