फिल्म कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। फिल्म कर्मचारियों और तकनीशियनों का दैनिक भत्ता बढ़ाने के लिए निर्माताओं की मंजूरी का इंतजार कर रहे ‘वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज (एफडब्ल्यूआईसीई)’ के सदस्यों ने आखिरकार बुधवार सुबह से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

फेडरेशन के अध्यक्ष कमलेश पांडे ने इस खबर की पुष्टि करते हुए आईएएनएस को बताया, “हां, हम कल (बुधवार) सुबह छह बजे से हड़ताल शुरू कर रहे हैं। हम कल (बुधवार) गुड़गांव के संक्रमण स्टूडियो में रैली भी करेंगे।”

उन्होंने आगे बताया, “निर्माता हमारे सदस्यों और तकनीशियनों को धमकी दे रहे हैं कि वे उन्हें बर्खास्त कर देंगे, लेकिन हम में एकता है और हमने साथ खड़े होकर लड़ने का फैसला किया है।”

मामले पर चर्चा के लिए कुछ दिनों पहले एफडब्ल्यूआईसीई और कुछ निर्माताओं ने एक अनाधिकारिक बैठक की थी, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकल पाया था। जिसके बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने हड़ताल करने का फैसला किया था।

पांडे ने कहा, “हमारे अधीन 22 एसोसिएशन हैं, जिनमें 2.5 लाख सदस्य और तकनीशियन शामिल हैं। हड़ताल केवल हिंदी फिल्मों और हिंदी टीवी श्रृंखलाओं पर होगी, जिनकी शूटिंग मुंबई, कोंकण और गुजरात में होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493