लीग-1 में सर्वाधिक गोल के कीर्तिमान पर नजर : इब्राहिमोविक

पेरिस, 5 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के लीग-1 फुटबाल क्लब क्लब पेरिस सैंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए खेलने वाले स्वीडेन के ज्लाटेन इब्राहिमोविक की नजर अब इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल का रिकार्ड अपने नाम करने पर है।

लीग-1 में सबसे ज्यादा गोल का कीर्तिमान पुर्तगाल के पूर्व स्ट्राइकर प्रेडो पॉलेटा (109) के नाम है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार इब्राहिमोविक ने कहा कि इस सत्र के खत्म होने से पहले वह इस कीर्तिमान को अपने नाम करना चाहेंगे। लीग-1 में अभी तीन दौर के मैच खेले जाने हैं। इसके बाद कप डे फ्रांस का फाइनल मैच भी खेला जाना है।

इब्राहिमोविक वर्ष-2012 में पीएसजी से जुड़ने के बाद से लीग-1 में खेल रहे हैं और अब तक 127 मैचों में 104 गोल दाग चुके हैं। पॉलेटा ने वर्ष-2003 से 2008 के बीच 211 मैचों में सर्वाधिक 109 गोल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493