लंदन, 6 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता विल पॉल्टर फिल्म ‘इट’ के रीमेक में शैतान ‘पेनवाइज’ की भूमिका को लेकर निर्माता से बातचीत कर रहे हैं।
‘इट’ के रीमेक का निर्देशन कैरी फुकुनागा करेंगे।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, विल का ऑडिशन लेने के बाद फुकुनागा उन्हें मना नहीं कर सके। उन्हें लगा कि इस किरदार के लिए वह सबसे उपयुक्त हैं।
एक सूत्र ने बताया कि हलांकि यह किरदार बुरे व्यक्ति है कि लेकिन न्यू रिजेंसी की लियोनाडरे डीकैप्रियो अभिनीत ‘द रेनेनंट’ में काम करने के बाद विल इसे बेहतर तरीके से करने में सक्षम हैं।
dharmpath.com dharmpath