प्रेमी ने लोहान को रुलाया

मिलान, 6 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान को एक सार्वजनिक स्थान पर अपने कथित प्रेमी व्यवसायी माथिया मिलानी के साथ विवाद होने के बाद रोते हुए देखा गया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि ‘मीन गर्ल्स’ अभिनेत्री लोहान को एक रेस्त्रां से निकलते समय कथित इतालवी प्रेमी का हाथ झटकते दिखीं।

बाद में लिंडसे को सिगरेट पीते देखा गया। एक दोस्त उन्हें सांत्वना दे रहा था। इसके बाद उन्होंने अपने आंसू पोंछे और वह घर की ओर रवाना हो गईं।

लिंडसे ने अभी मिलानी के साथ अपने प्रेमसंबंध की पुष्टि नहीं की है।

इस बीच, लोहान की सौतेली मां केट मेजर लोहान भी उनके पिता माइकल लोहान पर हमला करने को लेकर खबरों में हैं। पाल बीच स्थित घर में माइकल के साथ कथित झगड़े के बाद केट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493