अनुभव का फायदा मिला : हरभजन

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मंगलवार को मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हरभजन सिंह ने कहा है कि मैच के दौरान वह अपने अनुभव का इस्तेमाल कर रहे थे और इससे उन्हें फायदा हुआ।

हरभजन ने वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में चार ओवरों में 11 रन देकर दो विकेट हासिल किए और ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पांच विकेट की जीत दर्ज की।

मैच के बाद हरभजन ने कहा, “मैंने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की।”

हरभजन को इस मैच में बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया था, लेकिन वह बल्ले से नाकाम रहे और केवल पांच रन बना सके।

इस सवाल पर हरभजन ने कहा, “मुझे कुछ और रन बनाने चाहिए थे। मैंने खराब शॉट खेला। मुझे कुछ समय क्रीज पर बिताने चाहिए थे। मैंने शुरू से ही आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश कर दी थी। अगली बार मैं और अच्छा करने की कोशिश करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493