दबाव के कारण अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया : रायडू

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। आईपीएल-8 में मुंबई इंडियंस को दिल्ली डेयरडेविल्स पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज अंबाती रायडू ने कहा कि दबाव के कारण वह अपना सर्वश्रेष्ठ कर पाए।

मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए आईपीएल-8 के 39वें मैच में मुंबई इंडियंस ने डेयरडेविल्स को पांच विकेट से मात दे दी।

आईपीएल-8 की बेहद खराब शुरुआत करने के बाद मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को लगातार चौथी जीत हासिल की और अंक तालिका में शीर्ष-4 में प्रवेश करने में भी सफल रहे।

मैच के बाद रायडू ने कहा, “दबाव के कारण मेरा सर्वश्रेष्ठ बाहर आ सका। मेरे सामने लक्ष्य स्पष्ट था इसलिए मैं बिल्कुल शांत होकर खेल रहा था और मुझे पता था कि अपनी पारी को कैसे आगे ले जाना है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इसे कर सका।”

डेयरडेविल्स से मिले 153 रनों को साधारण लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय मुंबई इंडियंस के 40 रन पर चार विकेट गिर चुके थे, लेकिन रायडू ने 40 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली और कीरन पोलार्ड (नाबाद 26) के साथ 53 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया।

रायडू ने कहा, “हम चार विकेट गंवा चुके थे और उस समय किसी का अंत तक टिके रहना जरूरी था और मैच को हमारी रणनीति के अनुसार आगे बढ़ाने की जरूरत थी।”

रोहित के साथ अपनी साझेदारी पर रायडू ने कहा, “हमारे बीच ज्यादा चर्चा नहीं हो रही थी, हम बस अंत तक टिके रहने की कोशिश कर रहे थे। इस तरह की रणनीति बनाना कठिन है, लेकिन ही हमारी योजना थी अंत तक टिके रहना।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493