भोपाल-भोपाल के पर्यटकों को पर्यटन वर्ष 2015-16 की सौगातों के क्रम में भोपाल के आसपास के पर्यटन स्थलों पर सप्ताहान्त में एयर कन्डीशन्ड वाहन से भ्रमण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
उक्त सप्ताहान्त भ्रमण कार्यक्रम में प्रत्येक शनिवार प्रातः 8.30 बजे वाहन पलाश रेजीडेन्सी भोपाल से प्रारंभ होकर भोजपुर एवं भीमबैठिका के भ्रमण उपरान्त सांय 6.30 बजे यह टूर वापस पलाश रेजीडेन्सी भोपाल पर आकर संपन्न होगा। भ्रमण हेतु एयर कन्डीशन्ड वाहन के साथ हैरितेज साइट्स में प्रवेश शुल्क एवं लंच (मिनी मील) सहित प्रति व्यक्ति शुल्क रूपये 550/- निर्धारित है एवं 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए यह सुविधा निःशुल्क है।
इसी प्रकार भ्रमण कार्यक्रम में प्रत्येक रविवार प्रातः 8.30 बजे वाहन पलाश रेजीडेन्सी भोपाल से प्रारंभ होकर उदयगिरी, सांची का भ्रमण भी उपरोक्त दरों पर करवाया करेगा। यह भ्रमण वाहन सुविधा इस शनिवार दिनांक 09 मई, 2015 से प्रारंभ हो जावेगी।
dharmpath.com dharmpath