लॉस एंजेलिस, 7 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता टेलर किन्नी का कहना है कि अपनी मंगेतर पॉपस्टार लेडी गागा के समक्ष विवाह प्रस्ताव रखने के बारे में उन्हें जरा भी संदेह नहीं था।
किन्नी और गागा ने बीते साल 14 फरवरी को सगाई की थी।
33 वर्षीय किन्नी ने उस पल को याद करते हुए कहा, “उस समय बर्फ गिर रही थी, खूबसूरत नजारा था।”
यह पूछने पर कि चार साल की डेटिंग के बाद उन्हें क्यों लगा कि गागा के सामने विवाह प्रस्ताव रखना चाहिए, उन्होंने पत्रिका ‘शिकागो ट्रिब्यून’ को बताया, “मुझे बिना संदेह यह बात पता थी। यह किसी बत्ती के जलने बुझने जैसा मामला नहीं था।”
किन्नी इस समय अपने विवाह की तैयारियों में व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि दूल्हे के रूप में पहने जाने वाले परिधान के चुनाव को लेकर उन्हें मदद की जरूरत है।
उन्होंने कहा, “अपनी शादी का सूट चुनने और बनवाने के लिए मैं किसी की मदद लूंगा, ताकि सब कुछ अच्छा दिखे।”
dharmpath.com dharmpath