बेंगलुरू, 7 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि क्रिस गेल भले ही अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर ‘ऑरेंज’ कैप के हकदार नहीं बन पाएं हों लेकिन बुधवार की पारी के बाद वह इसकी दौड़ में आ गए हैं।
बेंगलुरू, 7 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि क्रिस गेल भले ही अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर ‘ऑरेंज’ कैप के हकदार नहीं बन पाएं हों लेकिन बुधवार की पारी के बाद वह इसकी दौड़ में आ गए हैं।
गेल आईपीएल-8 में अब रनों की दौड़ में तीसरे क्रम पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 357 रन हैं जबकि राजस्थान रॉयल्स के अजिंक्य रहाणे (430) पहले तथा सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर (382) दूसरे क्रम पर हैं।
गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 57 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली और ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हो गए। उनकी पारी में सात चौके औक 12 छक्के शामिल हैं। गेल ने 22 गेंदों पर 50 और 46 गेंदों पर 100 रन पूरे किए। यह आईपीएल में उनका पांचवां शतक है।
कोहली ने मैच के बाद कहा कि गेल अपनी इस पारी से पहले ऑरेंज कैप की दौड़ में कहीं नहीं थे लेकिन अब वह इसी तरह की एक और पारी के बाद बड़ी आसानी से कह सकते हैं-‘गिभ मी माई कैप’ (मुझे मेरी टोपी दो)
दरअसल, गेल को हमेशा से ही सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की दौड़ में शामिल माना जाता रहा है। उनकी शैली इस तरह की है कि वह कभी भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकते हैं।
साथ ही साथ टी-20 का अपार अनुभव गेल को हमेशा से ऑरेंज कैप के दावेदारों में शामिल रखता है। अब देखना रोचक होगा कि रहाणे, गेल और वार्नर में से कौन इस कैप को अंतिम रूप से हासिल करता है। अभी यह कैप रहाणे के पास है और कभी भी उनके सिर से हट सकती है।
गेल ने मैच से पहले कहा था कि वह जानते हैं कि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उनकी टीम को किंग्स इलेवन के खिलाफ जीत की जरूरत है और वह अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का प्रयास करेंगे। गेल ने अपना वादा निभाया और अपने कप्तान को मुस्कुराने का मौका दे दिया।
dharmpath.com dharmpath