खुशहाल जीवन जी रहे हैं मैकॉन्गे

लॉस एंजेलिस, 7 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू मैकॉन्गे अपने जीवन से काफी खुश हैं और हर रोज नए उत्साह के साथ दिन की शुरुआत करते हैं।

मैथ्यू ने पत्रिका ‘हौते लिविंग लॉस एंजेलिस’ को बताया, “हर सुबह जब मैं नींद से जगता हूं तो मेरे बगल में वह इंसान होता है, जो मुझसे बेहद प्यार करता है, वह मेरी पत्नी हैं। वह मेरे तीन खूबसूरत और प्यारे बच्चों की मां है। एक अच्छी जगह पर मेरा घर है और हर दिन मैं उत्साह से गुजारता हूं।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार मैथ्यू ने कहा, “मैं सोमवार का इंतजार करता हूं। ऐसा करियर और पेशा मिलना दुर्लभ हैं, जहां छुट्टी की जरूरत महसूस न हो। मुझे काम पर जाना पसंद है।”

मैथ्यू और उनकी पत्नी कामिला एल्विस तीन बच्चों लेवी (6), वीडा (5) और लिविंग्सटन (2) के माता-पिता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493